फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में शिवरात्रि मेले की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। यहां शिवरात्रि मेले में बुधवार को दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की धूम रही। बुधवार को व्यास, चौदांस घाटी के लोगों के साथ-साथ नेपाल के तिंकर गांव के लोग भी झांकी में शामिल हुए। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई।
विज्ञापन


यह झांकियां अपने गांवों से ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक छोलिया नृत्य करते हुए शिव मंदिर पहुंची। वहां पारंपरिक ‘दर्च्यो’ ध्वजा एवं पताका की स्थापना कर दलंग पूजन के बाद झांकी मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची। रं जनजाति के लोग भगवान शंकर की आराधना करते हैं। नेपाल के तिंकर गांव से प्रह्लाद तिंकरी, बहादुर तिंकरी एवं ओम प्रकाश के नेतृत्व में आई टीम मेले का मुख्य आकर्षण रही। गोरखा समुदाय एवं अनवाल समुदाय के झांकियां और चांचरी नृत्य को भी लोगों ने खूब सराहा।

मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रं कल्याण संस्था के संरक्षक महिमन सिंह ह्यांकी एवं विशिष्ट अतिथि सुंदर सिंह बोनाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को बैज अलंकरण और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जीजीआईसी और आदर्श प्राइमरी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस बीच पारंपरिक कार्यक्रम के दौरान नाबी, गुंजी, नपलच्यू बूंदी, गर्ब्यांग, चौदांस, तिंकर गांव के लोगों की पारंपरिक जनजातीय झांकियां निकली।
विज्ञापन


साथ ही गोरखा समुदाय के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा की अगुवाई में गोरखा समुदाय के महिला पुरुषों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। अनवाल समुदाय ने अध्यक्ष गुमान बिष्ट एवं राजू नेगी का अगुवाई में चांचरी नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा चांचरी गायक रुद्र ने ‘तीमाली को पात हिट दीदी नैहजानु रंगीलो कैलाश’ गीत गाकर शिव आराधना की। तिंकर के प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश साही ने कई हिट गीतों की झड़ी लगा दी। उनके गाए ‘चल गोविंदी देवरा, खेलूं गमकी छमाछम’ गीत पर दर्शक खूब झूमे।

सनराइज पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, प्राथमिक विद्यालय कुटी के बच्चों ने कई प्रस्तुतियां दीं। मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान पतियाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान रं कल्यांण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, संरक्षक अशोक नबियाल, नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, क्षेत्र प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, भीम राज नबियाल, हरीश गुंज्याल, डीके फकलियाल, सरस्वती खुन्नू आदि उपस्थित थे। संचालन वीरेंद्र नबियाल, पूरन ग्वाल, रूप सिंह दानू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें