फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारी पदोन्नति जारी न होने के विरोध में सीईओ कार्यालय में धरना दिया। मिनिस्ट्रीयल कर्मी कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल हुए। पदोन्नति सूची जारी न होने पर अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी।

वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति सूची में शामिल कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गए हैं लेकिन विभाग ने पदोन्नति सूची जारी नहीं की। कहा कि सूची में पहले स्थान पर अंकित मोहन चंद्र जोशी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनको पदोन्नत का लाभ नहीं मिला। पदोन्नति सूची जारी न करना लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कहा कि पदोन्नति सूची जारी नहीं होती है तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में संगठन के मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पंत, मंडलीय संयुक्त मंत्री राजेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष सौरभ चंद, जिला मंत्री कैलाश बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष शिव शंकर जोशी, संयुक्त मंत्री दिनेश उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह परिहार, ज्योति कुमार पांडेय, प्रदीप खड़ायत, उम्मेद सिंह, केशववदत्त भट्ट, त्रिभुवन खोलिया, भूपेश नेगी, मनोज कुमार, हिमांशु जोशी, नवीन पाठक, निरंजना ज्याला, किरन जोशी, ज्योति जोशी, रीना ग्वासीकोटी, हंसा रावत, धीरेंद्र भंडारी, जयंत भट्ट, प्रयाग सिंह, विक्रम नेगी, सुरेश पांडेय, प्रकाश भट्ट, संतोष पुनेठा आदि बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें