फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की घटती संख्या, शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में विद्यार्थियों की घटती संख्या और उनके शैक्षिक उन्नयन के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


गंगोलीहाट के ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी ने कहा शिक्षा के उन्नयन के लिए बेहतर कदम उठाने से सरकारी स्कूलों में घटती छात्रसंख्या पर रोक लगाई जा सकती है। खंड शिक्षा अधिकारी किशोर पंत ने कहा कि अधिकारियों का उद्देश्य विद्यालयों का निरीक्षण करना, समस्याओं को समझना और उनका निदान कर उचित मार्गदर्शन करना होना चाहिए।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष भीम राज भंडारी ने शिक्षा के स्तर को और अधिक ऊंचाई तक कैसे ले जाया जा सकता है, इसके लिए सुझाव दिए। संचालन करते हुए विरेंद्र रावल ने जिला कार्यकारिणी के सामने सुगम और दुर्गम का पुन: निर्धारण कराने की मांग रखी। संगठन के जिला मंत्री जेपी वर्मा ने गोष्ठी में उठी मांगों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान निष्ठा पूर्वक शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में भूपेंद्र गोस्वामी, कमलेंद्र सिंह, भूपेश सिंह, संदीप जोशी, जीवन नेगी, सुनील उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें