बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीनाग में एनएसएस का एक दिनी शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने कॉलेज के आसपास की झाड़ियों को साफ कर कॉलेज को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
एनएसएस अधिकारी एमएस कुटियाल ने शिविरार्थियों को राष्ट्र की सबसे बड़ी और शक्तिशाली संस्था के रूप में एनएसएस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेवियों से अनुशासन के साथ देश सेवा करने को कहा। डॉ. पीसी मठपाल ने स्वयंसेवियों से राष्ट्र के हित में निस्वार्थ भाव से काम करने की अपील की। शिविर में डॉ. योगेश चंद्र जोशी, डॉ. केडी जोशी, कौशल उप्रेती, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. जेएन पंत, छात्र भरत डांगी, कमलेश आदि मौजूद थे।