फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में दस को होगा दुकानों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। काली एवं गोरी के संगम पर जौलजीबी में 14 नवंबर से शुरू होने वाले जौलजीबी मेले में अस्थायी दुकानों का आवंटन दस नवंबर को होगा। दुकान लगाने के लिए व्यापारियों को जगह दे दी जाएगी। इस बार भी कम से कम 300 दुकानें लगेंगी। मेला स्थल पर विशेष सफाई की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दो साल पहले स्थायी मंच का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


मेलाधिकारी और धारचूला के एसडीएम आरके पांडे ने बताया कि मेला स्थल पर अस्थायी दुकानों को आवंटित करते समय सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान दिया जाएगा। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों के नजदीक खाने-पीने के होटल नहीं खोले जाएंगे, ताकि आग की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों और निजी उद्यमियों को भी स्टाल दिए जाएंगे।

सरकारी तौर पर मेला 19 नवंबर तक चलेगा। तब तक सरकारी विभागों के स्टाल लगे रहेंगे। मेले में सुरक्षा के साथ ही अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंच पर स्थानीय कलाकार और बाहरी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री आएंगे
जौलजीबी मेले के उद्घाटन के लिए 14 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आने की उम्मीद है। देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जौलजीबी की समाजसेवी लीला बनंग्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के लिए आने की सहमति जता दी है। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे। अभी मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।

मेले के दौरान शरदोत्सव न कराया जाए
पिथौरागढ़ में शरदोत्सव 18 नवंबर से प्रस्तावित है, जबकि जौलजीबी मेला सरकारी तौर पर 19 नवंबर तक और व्यापारिक गतिविधियां नवंबर के अंत तक जारी रहेंगी। जौलजीबी के लोगों ने मेले के दौरान शरदोत्सव के आयोजन को गलत बताया है। समाजसेवी शकुंतला दताल ने कहा कि शरदोत्सव का आयोजन जौलजीबी मेले के बाद या पहले किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें