फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह तहसीलों में 14 घंटे भंग रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/डीडीहाट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिले के छह तहसील क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। पिथौरागढ़ से डीडीहाट, धारचूला को जाने वाली बिजली की लाइन में रणगांव के पास खराबी आने के कारण यह समस्या पैदा हुई। विद्युत लाइन की लंबाई ज्यादा होने के कारण अक्सर इसमें खराबी आती रहती है। वहीं, बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 33 केवी लाइन के जरिए डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम तहसीलों को बिजली की सप्लाई की जाती है। बिजली की यह लाइन कनालीछीना होकर निकलती है। ओगला से एक लाइन अस्कोट, जौलजीबी होते हुए धारचूला को और दूसरी लाइन डीडीहाट से थल, तेजम होते हुए मुनस्यारी के लिए जाती है।

इस पूरे इलाके में पड़ने वाले सैकड़ों गांवों की हजारों लोगों को बिजली सप्लाई ठप होने से भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। डीडीहाट में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी डीएस निखुर्पा ने बताया कि रणगांव के पास आई खराबी को शुक्रवार सुबह 11 बजे ठीक कर लिया गया था। उसके बाद सभी इलाकों को बिजली सप्लाई बहाल हो गई।
विज्ञापन


इधर, स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार बिजली की लाइन में आने वाली खराबी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पूरे क्षेत्र के ठीक मध्य में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जाए, ताकि एक साथ पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप न हो। उधर, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डीडीहाट और धारचूला नगर की बिजली सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत कटौती कम से कम हो इसके लिए नए सब स्टेशनों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें