फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर 12 को होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 अक्तूबर की तिथि तय कर दी गई है। उसी दिन ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी का फैसला भी हो जाएगा। सीडीओ आशीष चौहान ने बताया कि धारचूला क्षेत्र पंचायत समिति की विशेष बैठक के लिए एसडीएम (सदर) एसके पांडे को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि 16 सितंबर को क्षेत्र पंचायत धारचूला के 26 सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव सौंपा है। इसी पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई जा रही है। इधर, जिन 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का शपथपत्र पेश किया था, उनमें से एक सदस्य की 17 सितंबर की रात मृत्यु हो गई है। इस तरह अब अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों की संख्या 25 रह गई है। धारचूला क्षेत्र समिति में वर्तमान समय में कुल 38 सदस्य हैं।

अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के लिए तीन चौथाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। अब देखना है कि 12 अक्तूबर को होने वाली चर्चा और मतदान के बाद क्या स्थिति सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें