फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरना, देवलथल उप डाकघर में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना और देवलछल के उप डाकघरों में काम ठप होने से ग्राहकों में रोष है। उन्होंने उप डाकघरों में तालाबंदी के साथ ही खाता बंद करने की चेतावनी दी है। इंटरनेट सिस्टम फेल होने के कारण यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन


गुरना के बसंत भट्ट, कैलाश भट्ट, भगवान सिंह ने बताया कि गुरना उप डाकघर में दो महीने से काम ठप है। बताया जाता है कि इंटरनेट सिस्टम के काम न करने से दिक्कत आई है। खाते अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। जमा, निकासी नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग 10-15 किमी पैदल चलकर उप डाकघर पहुंचते हैं और यहां काम न होने से इन लोगों को बैरंग घर लौटना पड़ता है। कहा कि जल्द व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो उप डाकघरों में तालाबंदी की जाएगी और खाते भी बंद कर दिए जाएंगे।

उधर, बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बसेड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डाक अधीक्षक गिरीश चंद्र भट्ट से मुलाकात कर देवलथल उप डाकघर में काम न होने का मामला उठाया। कहा कि देवलथल उप डाकघर के अधीन 8 शाखाएं कार्य करती हैं। उप डाकघर में समय पर जमा और भुगतान न होने से ग्राहक परेशान हो गए हैं। विभाग के सामने बार-बार मामला उठाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने डाक अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में उप डाकघर में पोस्टमास्टर की तैनाती की भी मांग की। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, नरेश पांडेय, दिनेश पांडेय, गोकुल कुमार के हस्ताक्षर हैं। डाक अधीक्षक ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें