फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु और प्रियंका ने जीती पांच हजार मीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण विकासखंड की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ के बालक वर्ग में हिमांशु वल्दिया और बालिका वर्ग में प्रियंका नाथ ने पहला स्थान पाया। 3000 मीटर की सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ में जया ने पहला स्थान प्राप्त किया। समापन में मुख्य अतिथि पालिका सभासद गंगोत्री दताल ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


सौ मीटर की सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में पारस रावत, बालिका वर्ग में कनिका गोस्वामी ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में रोहित सिह, दो सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में दीक्षा रावत, सब जूनियर बालक वर्ग के चक्का फेंक में नितीश कुमार और बालिका वर्ग में दीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता संपन्न कराने में दीपेंद्र बोरा, मनोज ठाकुर, अशोक पंत, सुरेश पांडे, मुकेश उपाध्याय, सुरेश कलखुड़िया, फकीर सार्की, दिनेश पाटनी आदि ने सहयोग दिया। संचालन भास्करानंद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें