फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी और घाट पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। एसओजी और घाट पुलिस चौकी ने हरियाणा ब्रांड की 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जाजरदेवल थाना पुलिस ने तीन लोगों से 84 बोतल और अस्कोट पुलिस ने दो लोगों से 6 बोतल, 36 अद्धे अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन


एसओजी और घाट चौकी ने शुक्रवार रात तलाशी के दौरान सुजुकी कार (एचआर 13 सी-4572) से हरियाणा में निर्मित 20 पेटी शराब बरामद की है। शराब बिसु कुमार मोहल्ला सूरत नगर थाना लाइनपार जिला झर्झर हरियाणा, ललित निवासी अशोदा सीवान तहसील बहादुरगढ़ हरियाणा झर्झर ला रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। शराब पकड़ने वाले दल में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, घाट चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार, अशोक कालाकोटी, हेमंत पंत, दीपक फर्त्याल शामिल थे।

जाजरदेवल थाना पुलिस ने तीन लोगों से 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 33 लोगों का दुकान में अवैध शराब बेचने पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के निर्देशन में तीन दिन तक अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। शराब पकड़ने वाले दल में थानाध्यक्ष के साथ ही उप निरीक्षक सद्दाम हुसैन, उपनिरीक्षक हिमानी, कांस्टेबल मोहन बोरा, आन सिंह, सुरेंद्र ढेक शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, अस्कोट पुलिस ने ओगला और सिंघाली में दो लोगों से 6 बोतल, 36 अद्धे अंग्रेजी शराब पकड़ी है। पकड़े गए लोगों का आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया है। शराब पकड़ने वाले दल में थानाध्यक्ष मोहम्मद आशिफ खान, कांस्टेबल पंकज कुमार, संदीप राणा, प्रमोद कुमार, राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें