फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में हुआ पहला जनता मिलन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर डीएम सी रविशंकर ने जिला कार्यालय सभागार में पहला जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में 28 समस्याएं पंजीकृत हुईं। अब हर सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन



जनता मिलन कार्यक्रम में निसनी गांव के जमन राम ने डीएम को बताया कि उनका मकान खतरे की जद में है, सुरक्षा के उपाय किए जाएं। रतवाली से पहुंचे मदनमोहन जोशी ने कहा कि उन्होंने ग्राम रोजगार सेवक के रूप में काम किया, लेकिन भुगतान आज तक नहीं हुआ है। घुनसेरा गांव की माधवी देवी ने मकान जीर्णशीर्ण होने का मामला उठाया।


जोग्यूड़ा (थल) निवासी संतोष कुमार पांडे ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी न देने का मामला उठाया। रैतोली बेड़ीनाग निवासी गीता देवी ने मृतक पति के स्थान पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग उठाई। राजकीय हाईस्कूल रिण-बिछुल में खेल मैदान बनाने और स्पीडब्रेकर बनाने का मामला उठा। धौलकांडा निवासी निर्मला पांडेय ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन न मिलने का मामला उठाया। लोक गायिका कबूतरी देवी ने मकान बनाने के लिए जमीन आवंटित करने का मामला उठाया।
विज्ञापन



बौन धारचूला निवासी लाल सिंह बोनाल ने एनएच में कटी जमीन का मुआवजा न मिलने का मामला उठाया। मेलडुंगरी की जानकी जोशी ने जाख-मेलडुंगरी सड़क चौड़ीकरण, डामरीकरण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने का मामला उठाया। कुंतोला पव्वाधार निवासी आनंद सिंह ने अपनी पुत्री को कस्तूरबा गांधी स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग उठाई। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें