फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी की दो बालिकाओं का राज्य फुटबाल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां की दो बालिकाओं का राज्य स्तरीय फुटबाल टीम में चयन हुआ है। दोनों अगले महीने ओडिशा में होने वाली अंडर 19 राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल होंगी। मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा मानसी पांगती और रीना बसेड़ा ने पिछले दिनों हल्द्वानी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को सफलतापूर्वक पास किया। जोहार क्लब ने दोनों बालिकाओं को प्रशिक्षण पर भेजने की व्यवस्था की थी। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा, रवि बृजवाल, जगत मर्तोलिया, रुद्र सिंह पंडा, हीरा चिराल आदि ने दोनों बालिकाओं बधाई देते हुए इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें