फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने तक कूड़ा नहीं उठाती नगरपालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के हनुमान मंदिर, भदेलवाड़ा, ऐंचोली मोहल्ले में व्याप्त गंदगी, लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा गया कि इन मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं की जाती और दो-दो महीने तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि हनुमान मंदिर जैसे स्थान से लंबे समय तक कूड़ा न उठाया जाना गंभीर चिंता का विषय है। हनुमान मंदिर में रोज बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। सभी गंदगी से परेशान हैं। भदेलवाड़ा मैदान, वर्कशाप रोड, ऐंचोली में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। इससे रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने कहा कि तीनों मोहल्लों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए नए टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही पूरे नगर में स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएगी। इस दौरान भुवन जोशी, पंडित प्रशांत जोशी, हर्षित जोशी, भूपेंद्र वल्दिया, नरेश सौन, गणेश मेहरा, राकेश सिंह, सोनू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें