फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संसद में विभिन्न मुद्दों पर बोले विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी में क्षेत्र के आठ जूनियर हाईस्कूलों के विद्यार्थियों की बाल संसद का आयोजन किया गया। बाल संसद से पहले विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उप शिक्षाधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा ने बाल संसद को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह भैंसोड़ा, सीआरसी समन्वयक आनंद पांडेय ने बाल संसद को विचारों की अभिव्यक्ति का मंच बताया। कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल नाचनी, लोधियाबगड़, हुपली, गूटी, टोला भैंसकोट, डोकुला, दाखिम और नापड़ के विद्यार्थी शामिल थे। नाचनी में निकली रैली के दौरान जूनियर हाईस्कूल नाचनी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। संचालन रमेश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें