अस्कोट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने पीपली क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गाजरी के ग्रामीणों ने गांव के लिए रास्ता और सड़क नहीं होने की बात प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चों को भी जान जोखिम में डाल स्कूल जाना पड़ता है।
पाल ने पीपली, ड्योड़ा, तीतरी, पंतसेरा, गाजरी, सैनीखाल, रमतोला, रूनड़ा, गर्जिया, न्वाली आदि जगहों का भ्रमण किया। गाजरी के प्रधान राम सिंह धामी, गोपाल सिंह, विशन सिंह, बहादुर सिंह, कुंडल सिंह ने बताया कि उन्हें पीपली से एक किमी दुर्गम रास्ते पर चल गांव पहुंचना पड़ता है।
पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों की समस्या को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। इस मौके पर योगेश धामी, चंद्रकला देवी, गोविंदी, कमला, भानवती, अनिल धामी आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भ्रमण में आनंद बल्लभ ओझा, त्रिलोक बिष्ट, ललित पाल आदि शामिल रहे।