पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के रक्तकोष में खून की कमी को देखते हुए दवा प्रतिनिधियों ने 36 यूनिट रक्तदान किया। दवा प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी रक्तदान करने की बात कही है।
पिथौरागढ़-चंपावत दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंचे दवा प्रतिनिधियों ने रक्तदान किया। पांडे ने कहा कि सभी लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। दवा प्रतिनिधि संघ के उपाध्यक्ष जीवन पंत ने कहा कि संगठन लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए शिविरों का आयोजन करेगा। जिला रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने दवा प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की।
रक्तदान करने वालों में भुवन पांडे, जीवन पंत, कैलाश पांडे, मनोज भंडारी, मनीष कुमार, अंजार अहमद, भरत कुमार, धीरज पुनेड़ा, कमल बम, परवीन शाही, तरुण जोशी, अमित शाह, गिरीश भट्ट, सीपी ओझा, नीरज कुमार, निर्मल भट्, विजय उपाध्याय, जितेंद्र पांडे, ललित पाठक, विरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।