पिथौरागढ़। लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन ने मुनस्यारी के समकोट सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यह मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
गिनीबैंड से समकोट जाने वाली सड़क के सात किमी सड़क 21 जनवरी से बर्फ पटी है। सड़क बंद होने से समकोट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। समकोट की तीन हजार आबादी सड़क बंद होने से प्रभावित है। बच्चों को स्कूल जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार से विभाग जेसीबी लगाकर बर्फ हटवा रही है। बर्फ इतनी अधिक मात्रा में है कि सड़क खुलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। क्षेत्र के लोगों ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए और मशीनें लगाने की मांग की है।