फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जले घास के 28 लुटें 

Thu, 31 Jan 2019 11:48 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
गंगोलीहाट के ओलीगांव में जलकर राख बने घास के लुट्टे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 ओलीगांव में नौ स्थानों में एक साथ घास के 28 लुट्टे (ढेर) जल गए। प्रभावित लोगों ने आग लगाने का आरोप में गांव के ही एक युवक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने गंगोलीहाट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी को मानसिक बीमार बताया जा रहा है।  
विज्ञापन



ओलीगांव निवासी आनंद सिंह, भगवत रखौलिया, फकीर राम, हेम चंद्र, नंदा बल्लभ, हीरा बल्लभ, दान सिंह और भगवान सिंह ने पुलिस थाने में दी तहरीर में बताया है कि 30 जनवरी की रात एक से डेढ़ बजे नौ स्थानों पर घास के 28 लुटों में आग लग गई। रात ढाई बजे लुटों में आग लगी देखने पर प्रकाश चंद्र के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए। 

तहरीर में गांव के ही एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए उन्हाेंने कहा कि युवक गांव में अराजकता फैलाता है और धारदार हथियार लेकर घूमता है। आरोपी ने 28 जनवरी को गांव के नंदा बल्लभ के घर के बिजली के तार तोड़ दिए थे। नंदा बल्लभ ने 28 जनवरी को इस मामले में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था।  
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसे काफी चोटें आई हैं उसका इलाज कराया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें