पिथौरागढ़। रविवार को कई संगठनों की ओर से शिक्षा, खेल, संस्कृति, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
शहर के गेमिंग जोन में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, प्रोफेसर दीवान सिंह चौहान, धीरज अरोड़ा, कर्नल राम दत्त जोशी, हेमंत महाराज, प्रकाश कोतवाल, भगवान सिंह नेगी, हरी दत्त कापड़ी, धरम चंद, इंद्र सिंह सामंत को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इन लोगों ने समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सम्मान पाने वाले लोगों ने आयोजकों का आभार जताया। समाजसेवी जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए कार्यक्रम में गिरधर सिंह बिष्ट, पीसी जोसी, प्रेम सिंह बिष्ट, तपन रावत, गोपाल गिरी, डीन भट्ट, जनार्दन उप्रेती, हयात तड़ागी, गिरीश पाटनी, संजीव पौरी, राकेश देवलाल, दलीप वल्दिया, भुवन जोशी, अनिल रौतेल, बुद्धि बल्लब भट्ट, प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।