फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णाहुति के साथ शिव महापुराण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बालेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया है। पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन


यजमान गोविंद भट्ट, लीला भट्ट, बलवंत सत्याल, लक्ष्मी देवी, बंशीधर भट्ट, मीरा देवी, अनिल कार्की, पूजा कार्की, संजय सत्याल, खीला देवी ने पूर्णाहुति के बाद कन्याओं का पूजन किया। प्रधानाचार्य बीसी पंत के नेतृत्व में सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर के बच्चों ने राम विवाह, राजपूत एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रबंधक संजय चंद की अगुवाई में शिव-पार्वती विवाह, शिक्षिका कबीरा नबियाल की देखरेख में राबाइंका की छात्राओं ने देवी के नौ रूपों की झांकी मुख्य बाजार में निकाली।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रद्धालुुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन चनकोट निवासी बंशीधर भट्ट की ओर से किया गया। सात दिन तक चले शिव महापुराण के व्यास ज्योतिर्लिंग जागेश्वर मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र भट्ट थे। पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय ने हवन और कन्या पूजन कराया। आयोजन में शिव मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गिरीश दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, सुरेश भट्ट, गंगा सिंह मेहता, देवराज सत्याल, मनोहर सत्याल, प्रमोद उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें