फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों से दूसरे दिन भी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद में वन्य जीव तस्करी के मामलों की जांच के लिए पिथौरागढ़ आई सीबीआई की टीम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। सीबीआई के अधिकारियों ने जिले के सात रेंजों के अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्देश पर इस समय प्रदेश के विभिन्न जिलों में सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। मंगलवार को जांच के लिए एक अधिकारी यहां पहुंचे थे। बुधवार को एक और अधिकारी पिथौरागढ़ पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के बंद कमरे में वन्य जीव तस्करी, पकड़े गए तस्करों की डिटेल और तेंदुओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देेखी। इस दौरान जिले के सात रेंजों के अधिकारियों से गहन पूछताछ की गई।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट कस्बे का निरीक्षण भी किया। पिथौरागढ़ जनपद में तेंदुओं की मौत और वन्य जीव अंगों की तस्करी के मामले आए दिन पकड़ में आते रहते हैं। पिछले पांच सालों में बीस से अधिक खालें और हड्डियां पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


चीन और नेपाल की सीमा से लगा होने के कारण वन्य जीवों के अंगों को नेपाल के रास्ते चीन पहुंचाने की आशंका भी रहती है। माना जा रहा है कि इसी को जांच के केंद्र में रखते हुए अधिकारियों ने तस्करों के चीन और नेपाल कनेक्शन को समझने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें