फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ के आश्वासन पर अभिभावकों ने अनशन समाप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सांसद आदर्श गांव जुम्मा के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से चला आ रहा आंदोलन मुख्य शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर समाप्त कर दिया। एक सप्ताह के भीतर गणित और राजनीतिक विज्ञान के शिक्षक विद्यालय भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राइंका जुम्मा में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धारचूला में क्रमिक अनशन में बैठे अभिभावकों ने सोमवार को ऐलागाड़ में चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को देखते हुए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय में अभिभावकों से वार्ता की। मुख्य शिक्षा अधिकारी बीपी सिमल्टी ने फोन पर अभिभावकों को एक सप्ताह के भीतर गणित सहित दो विषयों में शिक्षकों को तैनात करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा अतिथि शिक्षकों की पदस्थापना होने तक दो प्रवक्ता राइंका बगड़ीहाट से भेजने की बात कही गई। इस आश्वासन के बाद अभिभावकों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। आंदोलनकारी अभिभावकों को एसडीएम आरके पांडेय ने जूस पिलाया। इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष विशन सिंह धामी, भाजपा नेता धन सिंह धामी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अशोक कुमार गुुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें