पिथौरागढ़। मुवानी में पराक्रम पर्व के तहत 1962 ,65 और 1971 की लड़ाई में शामिल रहे वीर सैनिकों, वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर, शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता राजेश ठकुराठी ने की। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के पराक्रम के बदौलत की देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आयोजन में 1962, 65 और 71 की लड़ाई लड़ चुके वीर सैनिक मेहर सिंह, चंद्र राम, कैप्टन श्याम सिंह, सूबेदार जगत सिंह, सूबेदार गोपाल सिंह, कैप्टन विशन सिंह, वीर नारी भानी देवी, नंदा देवी, विद्या पाल समेत तमाम भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक राम सिंह राठौर, संचालन रमेश बम ने किया। भाजपा नेता हिमांशु ओझा, प्रदीप जोशी, कुंदन पुजारा, दीपक कार्की, अमरजीत मासाब, प्रेम भट्ट, डब्बू चंद, नवनीत कार्की और मुवानी डिग्री कॉलेज के पदाधिकारी और युवा मौजूद थे।