फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के दाम नहीं बढ़ाने पर सप्लाई बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। मदकोट क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। पशुपालकों ने दूध के दाम 40 रुपये प्रति लीटर नहीं करने पर डेयरी में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मदकोट में हुई दुग्ध उत्पादकों की बैठक में कहा गया कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि दूध के दाम लंबे समय से स्थिर हैं, यदि दूध के दामों में बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो सभी ग्रामीण अपनी समिति बनाकर स्वयं दूध की बिक्री करेंगे।

बैठक में समिति के अध्यक्ष दौलत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह, सचिव मोहन सिंह, सुपुली देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, सीता देवी, गंगोत्री देवी, गंगा सिंह सहित मदकोट, वेगा, डोबरी, ओखली, रिंगू राप्ति, रोपड़, जोशा, गोश्या, चौना, मटेना, बसंतकोट, वल्थी के दुग्ध उत्पादक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें