फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराड़ा सड़क का डामरीकरण करो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के चंद्रभागा से निराड़ा के लिए बनी सड़क की दशा सुधारने की मांग कोे लेकर लोगों ने डीएम सी रविशंकर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि चंद्रभागा से निराड़ा के लिए करीब 10 वर्ष पहले सड़क बनी है, लेकिन 2.5 किमी सड़क अब भी कच्ची है। थोड़ी सी बारिश में सड़क कीचड़ से सन जाती है।
विज्ञापन


बुजुर्गों और बीमारों के लिए सड़क पर आवागमन करना जोखिमपूर्ण बना है। कहा कि सड़क लोनिवि के अधीन है। कई बार सड़क में डामरीकरण करने की मांग विभाग के सामने उठाई जा चुकी है, लेकिन सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। इन लोगों ने डीएम से सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की।

डीएम ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद सिंह रावत, पीतांबर दत्त, डिगर देव भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, भूपेंद्र नाथ, हरीश नाथ, केदार नाथ, भगवान नाथ, प्रकाश लेखक, मनोज मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें