फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पंत ने किया टेलेंट हंट योजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा तैयार स्वच्छता एप को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न संस्थाओं में चयनित खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए टेलेंट हंट योजना का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मंत्री पंत ने कहा कि टेलेंट हंट से सीमांत जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में नार्थ जोन स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले 16 खिलाड़ियों, दिव्यांग खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को कूड़ेदान वितरित किए। साथ ही नगरपालिका की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत 10 लाभार्थियों को 20-20 हजार के चेक बांटे गए। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा गौरादेवी कन्याधन योजनांतर्गत पांच बालिकाओं को 50-50 हजार रुपये की सावधि जमा वितरित की गई। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 64 विद्यालयों को आपदा सुरक्षा किटों का वितरण किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया, सीडीओ वंदना, राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, राम सिंह बिष्ट, राकेश देवलाल, ईओ पालिका दीपक कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अखिलेश शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, एसई जल संस्थान संजीव मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें