फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा उतराखंड छोड़ो के नारे के साथ उक्रांद धरना देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल नौ अगस्त को कांग्रेस-भाजपा उत्तराखंड छोड़ो के नारे के साथ धरना-प्रदर्शन करेगा। उक्रांद का यह धरना-प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, पंचेश्वर बांध का कार्य रोकने, पलायन रोकने के लिए सही कार्यनीति तैयार करने, आपदाग्रस्त लोगों को शीघ्र पुनर्वासित करने एवं मुआवजा देने, राज्य की लचर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार करने, पिथौरागढ़ नगर की अधूरी सीवर लाइन का कार्य शीघ्र पूरा करने को लेकर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तय हुआ कि धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। इस दौरान दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, एड.निर्मल चौधरी, महामंत्री मदन पोखरिया, जगत मेहता, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, बीडी कोहली, दलीप धामी, गंगा धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें