फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी को लेकर दोबांस वालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज दोबांस में शिक्षकों की कमी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि जीआईसी दोबांस में शिक्षकों की कमी से छात्रसंख्या में लगातार कमी आ रही है। अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान के प्रवक्ता का पद रिक्त है। राजनीति विज्ञान का पद सृजित ही नहीं है। एलटी में हिंदी, संस्कृत, कला के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से रिक्त है। कनिष्ठ लिपिक, दफ्तरी, अनुसेवक, स्वच्छक का पद भी रिक्त है।

कहा कि विद्यालय में दोबांस, कुनकटिया, धौलकांडा, बंदा, धुर्चू, असुरदेव, सिमलखेत, बर्थोली, बारमो, मुनाबे, धामीगौड़ा, रिठाखानी आदि गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। वर्ष 2009 में विद्यालय की छात्रसंख्या 276 थी, अब घटकर 173 रह गई है। इन लोगों ने राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता का पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गणेश दत्त जोशी, लीलाधर जोशी, पीटीए अध्यक्ष भोला दत्त पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य डौली जोशी, खष्टी बल्लभ पांडे, रामी राम, कोमलानंद जोशी, राजेश जोशी, जगदीश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें