फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जुलगांव में फिर घुसा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (नेपाल)। सोमवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से जुलगांव में फिर मलबा घुस गया। सुरक्षा के इंतजाम न होने के नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अभी तो बरसात शुरू भी नहीं हुई है। बारिश शुरू होने के बाद कहीं बड़ी घटना ना हो। कहा कि झूलाघाट से लगे जुलगांव में एक माह पहले भी बारिश से नाले की दिशा बदल जाने से एक दर्जनों घरों में मलबा घुस गया था। लोगों का काफी सामान खराब हो गया था। प्रशासन ने नाले की दिशा बदलने के लिए दीवार बनाने का निर्णय लिया था, जिस पर अमल नहीं हुआ है। क्षेत्रीय विधायक विशन चुफाल ने भी आपदा ग्रस्त गांव का दौरा कर दीवार का काम शुरू करने के आदेश दिए थे। एक माह बीत जाने के बाद दीवार नहीं बनाई गई है। इन लोगों ने विधायक के प्रति गहरी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम महर, सरिता देवी, देवकी देवी, निशान देवी, कमला देवी, कंचन, रेशमा, प्रिया, मोनू, रेनू, अंजीत महर, ओम महर, अंकित, दुर्गा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें