थल (पिथौरागढ़)। थल फुटबाल क्लब के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम में चल रहे चैंपियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में टीएफटी थल ने जेएसएस देहरादून की टीम को 3-2 से, दूसरे मैच में टीएफटी थल ने टाइगर क्लब बेड़ीनाग को पराजित किया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। मैच के शुरू होते ही देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर एक गोल की बढ़त बना ली। उसके बाद थल की टीम ने भी आक्रमण तेज कर गोल बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीम दो-दो के बराबरी पर थी। इसके बाद थल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर एक और शानदार गोल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। थल की ओर से सूरज, विशाल और नीरज ने एक-एक गोल किया। देहरादून की ओर से दोनों गोल लक्की ने किए।
दूसरे मैच में टीएफसी थल ने एकतरफा मुकाबले में टाइगर क्लब बेड़ीनाग को 10-0 पराजित किया। थल की ओर से संतोष ने तीन नानू, अंकित ने दो-दो, मनीष, राहुल, प्रकाश ने एक-एक गोल किया। इन मैचों के रेफरी मनीष बिष्ट, विशाल बिष्ट, लाइनमैन राजा जोशी, प्रकाश सिंह, सागर कुमार, दीपक कुमार थे।