फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें: आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमांऊ आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से किसानों की आय दोगुना करने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, औद्यानिक, पशुपालन, रेशम, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, दुग्ध विकास विभाग विभागीय स्तर पर एक कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उक्त लक्ष्य की पूर्ति करने में अगर अन्य किसी प्रकार की योजनाएं प्रस्तावित करनी हैं, उसके लिए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। आयुक्त ने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल एवं फल सब्जी का उत्पादन अधिकाधिक हो इसके लिए वैज्ञानिकों के माध्यम से विभिन्न कलस्टर क्षेत्रों में आवश्यक प्रशिक्षण देने को कहा। जिला सहायक निबंधक ने बताया कि जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान ऋण योजना के तहत 2659 किसानों को 12.69 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया है। जिले में कुल 112 सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनमें 22 हजार किसान सदस्य हैं। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 79800 किसान हैं। इनमें से 17 हजार किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में 10 हजार किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त को उद्यान, पशुपालन से संबंधित जानकारी भी दी गई। वीसी डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, सीएओ अमरेंद्र चौधरी, सीएचओ मीनाक्षी जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें