फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुईं शिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महज दो घंटे में 3435 फुट लंबी पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करने वाले 1145 भारतीयों में पिथौरागढ़ जनपद की शिवानी विश्वकर्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


तीन जून को विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में कला आकार फाउंडेशन ने सबसे लंबी पेंटिंग बनाने के लिए देश भर से कलाकारों को आमंत्रित किया था। इनमें पिथौरागढ़ जिले की शिवानी विश्वकर्मा भी शामिल हुईं। कलाकारों ने लगातार दो घंटे तक पेंटिंग तैयार कर चीन के रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए दो घंटे में सबसे लंबी पेंटिंग तैयार की।

शिवानी के पिता स्व.दीवानी राम पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध कलाकार थे। उनकी बनाई पेंटिंग पिथौरागढ़ महाविद्यालय की गैलरी में आज भी मौजूद हैं। शिवानी की माता जानकी विश्वकर्मा पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रधान सेवक के पद पर कार्यरत हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर पिथौरागढ़ जिले के तमाम संगठनों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें