पिथौरगढ़। पदोन्नति की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मी अनशन पर अडिग रहे। उन्होंने अब तक आंदोलित कर्मियों की सुध न लेने पर विभाग और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। चेताया कि पदोन्नति की विसंगति जल्द दूर नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
शु्क्रवार को तीसरे दिन भी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन पर षष्टी सिंह रावल, विक्रम नेगी, हृदयेश कोहली, कविंद्र पाठक, रतन सिंह बैठे। इस दौरान सौरभ चंद, संजय पंत, दिनेश उपाध्याय, ज्योति कुमार पांडेय, अंबिका नंदन जोशी, बलवन सिंह रावत, सुरेश पांडेय, जयंत कुमार, सुनील खत्री आदि थे।