फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाई क्षेत्र में 44 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई क्षेत्र में राईआगर-दोबांस कटान से गुजर रही 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से 44 घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे 20 हजार की आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के 65 गांव दो रातों तक अंधेरे में डूबे रहे। बिजली पर आधारित काम ठप रहे। बैंक, डाकघर से लेकर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन


खराब मौसम के बीच बुधवार शाम पांच बजे राईआगर-दोबांस में पेड़ टूट गए। टूटे पेड़ों की चपेट में आकर 11 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। रात को टूटी लाइन की मरम्मत के लिए वितरण खंड से कोई नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को भी पूरे क्षेत्र में दिनभर बिजली गुल रही।

इस बीच ईई नितिन गर्खाल, उपखंड अधिकारी जितेंद्र जोशी, जेई हरीश बोरा, ठेकेदार गोकुल चमस्याल श्रमिकों के साथ लाइन की मरम्मत में जुटे। शुक्रवार को दूसरे दिन भी लाइन की मरम्मत का काम जारी रहा। तीसरे दिन 44 घंटे बाद दोपहर 1.10 बजे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें