फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से बिजली के पोल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट कस्बे में नया बाजार के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिजली के एक पोल में आग लग गई। लोगों की सूचना पर विभाग ने बिजली सप्लाई काट दी, इससे आग बुझ गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


झूलाघाट कस्बे में हमेशा से ही बिजली की लाइन में खराबी की समस्या देखने को मिलती है। पिछले माह भी कस्बे में एक सप्ताह तक हाई-वोल्टेज से कई लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए थे। शुक्रवार को यहां के संजयनगर के मकानों और खेतों में करंट आने की शिकायत मिली थी। व्यापारी बृजेश गड़कोटी ने बताया कि कस्बे के डमरू चौक, ग्रामीण बैंक के पास के पोल में भी शॉट-सर्किट की शिकायत विभाग से की गई है।

विभाग के जूनियर अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि झूलाघाट के लाइनमैन ने रात में ही समस्या के बारे में बता दिया था। शनिवार को जिला मुख्यालय से चार लोगों की टीम लाइन की मरम्मत के लिए आई है। फाल्ट मिलने के बाद समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें