फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने सीराकोट मंदिर कमेटी को सामग्री दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी ने सिविक एक्शन प्लान के तहत क्षेत्र के प्रसिद्ध सीराकोट मंदिर कमेटी को 50 हजार रुपये की सामग्री सौंपी। एसएसबी जवानों ने मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। सामग्री मिलने से मंदिर में आने वाले भक्तों को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एसएसबी 11वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानायक छेरिंग दोरजे के नेतृत्व में मंदिर कमेटी को भजन कीर्तन के लिए वाद्य यंत्र, कुर्सियां, कंबल, मेज आदि सामग्री दी गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवि डसीला ने एसएसबी द्वारा दी गई सामग्री के लिए सेनानायक का आभार जताया। इस मौके पर एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट किशन यादव, डॉ. देवाशीष त्रिपाठी, मृदुल हलधर, भरत सिंह सहित मंदिर कमेटी के इंद्र सिंह डसीला, गोविंद लाल साह, प्रकाश बोरा, ललित भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें