फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12 से होंगी वार्षिक गृह परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में माध्यमिक स्तर की वार्षिक गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्य गृह परीक्षाएं 12 से 17 फरवरी तक होंगी, जबकि 20 फरवरी को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी। इसी बीच प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

शुक्रवार को जीजीआईसी में आयोजित प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम के दौरान सीईओ बीपी सिमल्टी और डीईओ डॉ. एके गुसाईं ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि कक्षा छह से नौ और कक्षा 11 की वार्षिक गृह परीक्षा 12 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वार्षिक गृह परीक्षाओं के साथ ही 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के निर्देश भी दिए हैं। प्री बोर्ड परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर अलग-अलग तिथियों में होंगी।
विज्ञापन


शैक्षणिक गुणवत्ता पर चर्चा हुई
पिथौरागढ़। प्रधानाचार्य संवाद कार्यक्रम में विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। प्रधानाचार्यों ने बेहतरी के लिए सुझाव रखे। साथ ही विद्यालयों में आपदा के दृष्टिगत गैर संरचनात्मक सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया गया। संयोजक दीपेंद्र महर ने सुरक्षा और बचाव उपायों पर प्रकाश डाला। शिक्षक और संसाधनविहीन विद्यालयों के लिए हाल ही में लांच की गई नई किरण योजना की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर रमसा के जिला संदर्भदाता विनोद कुमार ने कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में बताया। संचालन एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक पंत ने किया। इस अवसर पर आठों विकास खंडों के शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनएएस परीक्षा पांच को
पिथौरागढ़। एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा जिले में पांच फरवरी को होगी। इस परीक्षा में 10वीं के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। जिले में 80 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। संवाद कार्यक्रम के दौरान सभी प्रधानाचार्यों को प्रश्नपत्र बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें