फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांसनायक की रामगंगा के तट पर अंत्येष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। दिल्ली में सेना की इंजीनियरिंग सप्लाई डिपो में तैनात लांसनायक संतोष कुमार का बुधवार को रामगंगा के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन 14 जनवरी को दिल्ली में हार्ट अटैक से हो गया। उनकी पत्नी रंजना देवी और बच्चे दिल्ली में ही रहते हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से उपराड़ा मुनौली निवासी संतोष कुमार पुत्र रामलाल का परिवार कुछ वर्ष पहले थल के बलतिर गांव में आकर बस गया था। संतोष का पार्थिव शरीर लेकर यहां पहुंचे इंजीनियरिंग सप्लाई डिपो के डीसी पांडे और किशोर चंद्र ने बताया कि संतोष को 14 जनवरी की सुबह ड्यूटी के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा था। उनको सेना अस्पताल दिल्ली ले जाया गया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

उनका बुधवार को रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। 45 वर्षीय संतोष कुमार काफी मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी वह अवकाश पर घर आते, सभी लोगों से मिलने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें