फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो दिवस की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस को सफल बनाने के लिए डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने 5 वर्ष तक की उम्र के प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल को पल्स पोलियो दिवस को सफल बनाने के लिए आम जनता के साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लेने को कहा। डीएम ने नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुलों में भी पल्स पोलियो टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं, ताकि झूलापुल से आवागमन करने वाले बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जा सके।

बस अड्डे, चेकपोस्टों में भी पोलियो ड्राप पिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मोबाइल वैन से भी पोलियो ड्राप पिलाने को कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुंज्याल ने बताया कि जिले में 5 वर्ष तक उम्र के 55049 बच्चे हैं। जिले में कुल 632 बूथ बनाए गए हैं। 32 बूथ हाईरिस्क हैं, जिनमें से 10 बूथ हिमालयी क्षेत्र में हैं। अभियान में 149 पर्यवेक्षक, 2516 बूथ कर्मी, 956 आशा कार्यकर्ता, 1111 आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मी, 253 सामाजिक कार्यकर्ताओं की सेवा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें