फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति नहीं मिलने से भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के छात्रों को दो वर्ष से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है। आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और छात्रवृत्ति का शीघ्र भुगतान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष किशोर राम के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन के लिए पहुंचे छात्रों ने कहा कि पिछले महीने भी इस मुद्दे पर आंदोलन किया गया था और डीएम ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए थे कि जल्दी ही छात्रवृत्ति का भुगतान करें, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। किशोर राम ने गरीब छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

कहा कि यदि जल्दी छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ तो छात्र परीक्षाओं की परवाह किए बिना आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में कमलेश कुमार, कपिल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, भरत कुमार, ज्ञानेश प्रसाद, गणेश राम, पंकज कुमार, संदीप कुमार आदि छात्र थे। बताया गया कि पहले छात्रों के आधार लिंक न होने के कारण यह समस्या पैदा हुई थी, लेकिन अब सभी छात्रों ने अपने आधार लिंक करा दिए हैं। फिर भी छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें