फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और बेड़ीनाग में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
सोर घाटी में क्रिसमस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। जिला मुख्यालय में सोमवार को क्रिसमस का त्योहार उल्लास के साथ मनाया गया। सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सुबह दस बजे विशेष प्रार्धना सभा हुई। पादरी एके चरन ने देश में सुख, शांति की कामना की। कहा कि यीशु ने गरीब लोगों की सेवा का संदेश दिया था। गरीब, जरूरतमंद की सेवा करना ही असली उपासना है। प्रार्थना सभा में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। रविवार की रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च के साथ ही अपने घरों को विशेष रोशनी से सजाया है। चर्च में हुई प्रार्थना सभा में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, उक्रांद नेता चंद्रशेखर कापड़ी आदि थे। यीशु के जन्म पर केक काटा गया। अन्य लोगों को भी केक बांटा गया। बेड़ीनाग में मैथोडिस्ट चर्च मिशन चौपाता में विशेष प्रार्थना सभा हुई। चौपाता स्थित मैथोडिस्ट चर्च में पादरी बसंत सिंह, बेड़ीनाग की चर्च में पादरी अनिल सिंह ने विशेष प्रार्थना कराई और यीशु के संदेश पढ़कर सुनाए। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ने हमें जीवन दिया, इसलिए हम परमेश्वर के आभारी हैं। आज की आराधना पूरे देश के लिए आशीष बने। कमियां, दुर्बलता दूर हों। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने बेड़ीनाग चर्च में पहुंचकर ईसाई समाज के लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन


चर्च में इस बार भी रोपा क्रिसमस ट्री
पिथौरागढ़। यहां मैथोडिस्ट चर्च में इस बार भी क्रिसमस ट्री रोपा गया। राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक वर्ष 2013 से लगातार क्रिसमस ट्री रोपते हैं। उन्होंने कहा कि खास पर्व के समय लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देना चाहिए। पाठक ने बताया कि क्रिसमस ट्री का वानस्पतिक नाम ऑरिकुलेरिया कोल्यूमनेरिस है। यह सदाबहार प्रजाति का पौधा है। सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस ट्री की पत्तियों में विटामिन डी मिलता है। इसकी पत्तियों को पीसकर सेवन करने से खांसी दूर हो जाती है। पौधरोपण के समय पादरी एके चरन, विमलदीप फिलिप, सुभाष सिंह, मनीष सिंह, पूर्व प्राचार्य पी तिवारी, मिशन इंटर कॉलेज के प्राचार्य पीआर डीन, बसंत जोशी, शैलजा, अपेक्षा, प्रगति पाठक, प्रीति जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें