फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 49 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला जिला निवासी धन सिंह ठगुन्ना के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 49 हजार रुपये की राशि निकाल ली। धन सिंह का धारचूला स्टेट बैंक में खाता है। बताया गया है कि एक अनजान नंबर से बृहस्पतिवार शाम धन सिंह की छोटी बहन शारदा ऐरी के पास फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा है कि आपके भाई के एटीएम कार्ड में कुछ दिक्कत आ गई है और पुराना पासवर्ड अब काम नहीं करेगा। नया पासवर्ड डालने के लिए पुराने पासवर्ड का नंबर बताना जरूरी होता है। फोन करने वाले के झांसे में आकर शारदा ने अपने भाई के एटीएम का पासवर्ड बता दिया।

रात में पता चला कि धन सिंह के खाते से दो बार कुल 49 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई है। मोबाइल फोन पर पैसा निकलने संबंधी संदेश आने के बाद धन सिंह को इस तरह की ठगी का पता चला। शुक्रवार को धन सिंह ने स्टेट बैंक के प्रबंधक और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बैंक के अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी के एटीएम में कोई दिक्कत हो तो उसकी जानकारी कभी भी फोन पर नहीं ली जाती। रिजर्व बैंक की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी को भी अपने पासवर्ड के बारे में न बताया जाए। साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर जानकारी हासिल कर लेते हैं और खातों से पैसा उड़ा देते हैं। धन सिंह इस घटना के बाद खासा परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें