फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावितों का उचित पुनर्वास होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पंचेश्वर बांध डूब क्षेत्र में आने लोगों से गांव में जाकर संवाद शुरू कर दिया है। कोश्यारी ने तड़ेमिया, सेल, सल्ला क्षेत्र का भ्रमण कर डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को उचित पुनर्वास और राहत पैकेज दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन


तड़ेमिया में हुई सभा में कोश्यारी ने कहा कि बांध से राज्य को मुफ्त बिजली मिलेगी। जल क्रीड़ा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सीमांत के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। सिंचाई सुविधा में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा सरकार ने बांध प्रभावितों के हितों को ध्यान में रखकर योजना तैयार की है। बांध प्रभावितों को सुविधाजनक स्थान पर बसाया जाएगा। डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक से मुआवजा दिलाया जाएगा। डूब क्षेत्र के भ्रमण के बाद वह प्रभावितों की दिक्कतों को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे।

उन्होंने लोगों से कहा कि वह किसी तरह की आशंका मन में न पालें। भारत सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार बांध प्रभावितों की हर समस्या का समाधान करने को तैयार है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, राजेंद्र भट्ट, प्रधान वजीर चंद, तड़ेमिया के प्रधान भगवान सिंह, गोपाल चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें