फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टामानू में रामलीला शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मोस्टामानू (चंडाक) में रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन नटी-सूत्रधार नाटक के साथ ही नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान श्रीकृष्ण लीला का भी मंचन हुआ।
विज्ञापन


रामलीला का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने किया। रामोत्सव प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक दीपक लुंठी और कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इससे पहले रामलीला कमेटी के पंडित एनडी कांडपाल ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज बिष्ट, दीवान सिंह वल्दिया, सुभाष जोशी, प्रकाश पाटनी, हयात चंद, सुभाष पांडे, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, पूजा चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें