फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम जरूरी:अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मात्र 16 वर्ष की उम्र में वर्ष 2010 में एवरेस्ट फतह करने वाले नोएडा निवासी अर्जुन वाजपेयी इन दिनों पिथौरागढ़ घूमने आए हैं। बुधवार को उन्होंने मानस एकेडमी में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के टिप्स दिए। कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कठोर परिश्रम जरूरी होता है। उन्होंने अपने जीवन के बारे में बच्चों को बताया कि लक्ष्य का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य बचपन में ही तय कर लेना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी चाहिए। बच्चों के बीच अपनी बात को प्रभावपूर्ण तरीके से रखते हुए अर्जुन ने कहा कि वर्ष 2015 में उन्होंने 6120 मीटर ऊंची कलाम चोटी को भी फतह किया था।

उन्होंने बताया कि वह अब तक पांच दुर्गम चोटियों पर चढ़ने में कामयाब हो चुके हैं। वर्ष 2016 में अर्जुन को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान दिया था। मानस एकेडमी की प्रधानाचार्य सुनीता रावत, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा ने वाजपेयी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें