फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। यहां दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई है। संस्कृत समूह गान के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी बेड़ीनाग प्रथम,पीजी कालेज बेड़ीनाग द्वितीय, जीजीआईसी बेड़ीनाग तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में हिमालय इंटर कालेज चौकोड़ी, जीआईसी बेड़ीनाग और जीजीआईसी बेड़ीनाग क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन

संस्कृत नाटक के वरिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी बेड़ीनाग, जीआईसी जाबुकाथल और जीआईसी पांखू, कनिष्ठ वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर बेड़ीनाग, जीआईसी बेड़ीनाग और राजकीय हाईस्कूल खोलागांव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशुभाषण के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी राईआगर, जीआईसी बेड़ीनाग और जीआईसी जाबुकाथल, कनिष्ठ वर्ग में राजकीय हाइस्कूल खोलागांव, जीआईसी राईआगर और जीआईसी बेड़ीनाग, संस्कृत वाद विवाद के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी जाबुकाथल, जीआईसी बेड़ीनाग और जीजीआईसी बेड़ीनाग, कनिष्ठ वर्ग में जीआईसी जाबुकाथल, जीआईसी बेड़ीनाग और जीआईसी राईआगर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

संस्कृत श्लोकोच्चारण के वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी जाबुकाथल, जीआईसी राईआगर और हिमालय इंटर कालेज चौकोड़ी, कनिष्ठ वर्ग में साधना हाईस्कूल बेड़ीनाग, जीआईसी जाबुकाथल और जीआईसी राईआगर, संस्कृत नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में हिमालय इंटर कालेज चौकोड़ी, जीजीआईसी बेड़ीनाग और जीआईसी जाबुकाथल, कनिष्ठ वर्ग में जीजीआईसी बेड़ीनाग, विवेकानंद विद्या मंदिर बेड़ीनाग और जीआईसी जाबुकाथल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य शिक्षाधिकारी पीआर कोहली थे। इस मौके पर संस्कृत भाषा में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रशेखर पाठक, किशनलाल साह, डीआर टम्टा, दिनेश पंत आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. विनोद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें