फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों की कर्ज माफी समेत कई मुद्दों को लेकर किसान संगठन का क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने उद्यान विभाग का विलय कृषि विभाग में नहीं करने की मांग भी उठाई। कई संगठनों ने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर पर किसानों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी के बीच नारायण राम, केसी राम, मनी राम, मोहन राम को क्रमिक अनशन पर बैठाया। कहा कि किसानों के कर्ज माफ होने, सूखा राहत का मुआवजा देने, फसली बीमा का लाभ किसानों को देने के साथ ही उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय का निर्णय वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर कर्ज के कारण आत्महत्या करने वाले प्रदेश के किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, रोहन सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष निर्मल सिंह सौन, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड, जिलाध्यक्ष दीपांशु वर्मा, युवक कांग्रेस के लोकसभा महासचिव मनोज ठकुराठी आदि ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद ने आंदोलन को समर्थन देने के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें