फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज बने छात्र संसद के प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नए शिक्षा सत्र के लिए छात्र संसद का गठन किया गया है। धीरज नंदन चन्याल प्रधानमंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन


छात्र संसद विभाग के प्रमुख आचार्य महेंद्र गोबाड़ी, सहायक हरीश पाटनी की देखरेख में चुनाव हुए। सभी कक्षाओं के 73 छात्र सांसदों ने मत पत्रों के माध्यम से प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के लिए मतदान किया। प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री पद पर चार-चार प्रत्याशी मैदान में थे। प्रधानमंत्री पद पर कक्षा 12 के धीरज नंदन चन्याल, उप प्रधानमंत्री पद पर कक्षा 11 के मयंक कार्की ने जीत दर्ज की। कक्षा 12 के विनयकांत सेनापति, कक्षा 11 के दीपक गिरी उप सेनापति चुने गए।
विज्ञापन


अनुशासन प्रमुख प्रकाश ल्वाल, अनुशासन सहायक लोकेश भट्ट चुने गए। नेता प्रतिपक्ष विवेक भट्ट, सहायक विजय भंडारी चुने गए। इसके अलावा वेश, समाचार, वाचनालय, पुस्तकालय, क्रीड़ा प्रतियोगिता, वंदना, साजसज्जा, स्वच्छता, खोयापाया, भोजन, वाटिया, स्काउट, जल, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख और सहायक मनोनीत किए गए। प्रधानाचार्य डा. चंदन सिंह तड़ागी ने छात्र संसद के सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें