फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ रैली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/थल। हरेला पर्व पर विद्या भारती की ओर से संचालित स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को रैली निकाली और लोगों को पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। जिला मुख्यालय में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकाली। इससे पहले विद्यालय में पर्यावरण पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिकाओं ने सूखी धरती करे पुकार जैसे नारे लिखे। प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने बताया कि पर्यावरण सप्ताह में भाषण, गीत, निबंध, कविता पाठ जैसे कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. चंदन तड़ागी के निर्देशन में रैली निकली। इसमें एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमाकांत पंत, लीलाधर शर्मा, चंद्रबल्लभ कापड़ी, रमेश जोशी, खुशाल सिंह नेगी आदि थे। विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम के प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद ने बताया कि पर्यावरण सप्ताह के दौरान रविवार को पौधरोपण, 17 जुलाई को भाषण प्रतियोगिता, 18 को निबंध, 19 को कुमाऊंनी गीत प्रतियोगिता, 20 को कविता पाठ और 21 जुलाई को पुरस्कार वितरण होगा। शनिवार को विद्यालय के बच्चों ने भी रैली निकाली। रैली में मंजू पांडे, बबीता पुनेठा, विमला ज्याला, रेनू बिष्ट, मंजू मेहरा, राधिका आदि शामिल थे।

मुनस्यारी में विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा के नेतृत्व में रैली निकाली। इस मौके पर दीवान सिंह भंडारी, राकेश पांडे, प्रबंध समिति के मंगल सिंह मर्तोलिया, गोकर्ण मर्तोलिया आदि थे। थल में सरस्वती बालिका हाइस्कूल और शिशु मंदिर के बच्चों ने पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ रैली निकाली। रैली में प्रधानाचार्य बीसी पंत, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश जोशी, त्रिभुवन मेहरा, दुर्गा सिंह धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें