चंपावत। जिला अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसएसबी, आईटीबीपी और अन्य समेत 17 लोगों ने रक्तदान किया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान केंद्र प्रभारी राशि भट्ट नागर ने सभी से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने रक्तदान करने वाले जवानों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. कुलदीप यादव, सूरज प्रहरी, विकास चौधरी, ललित देउपा, पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया, डॉ. प्रदीप बिष्ट, मनोज मेहता, भूपेंद्र बसेड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
पिथौरागढ़ ब्लड बैंक में 27 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ ब्लड बैंक और रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कत्थक गुरु हेमंत महाराज सहित 27 महादानियों ने रक्तदान किया।
शुक्रवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम रीना जोशी, एडीएम एसपी बरनवाल, पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल, रेडक्रास के चेयरमैन एमसी पंत, सीओ परवेज अली ने किया। डीएम ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक में खून की उपलब्धता रखी जा सकती है। रक्तदान करने के लिए युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए। ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि समय पर किसी जरूरतमंद को खून उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर रेडक्रास के भगवान सिंह, डॉ. तारा सिंह आदि उपस्थित रहे।
..........इनसेट...........
एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने किया रक्तदान
पिथौरागढ़। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने रक्तदान कर प्रेरणादायी कार्य किया। उमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शुक्रवार को नगर के रई क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य रमेश धामी, जगजीवन धामी और नरेंद्र धामी ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। एक यूनिट रक्त से बीमार, घायल और जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जाती है। संवाद